RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन यूनिट , आरा की 6ठि वार्षिक आम सभा आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फरवरी।आज बिहार को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन यूनिट , आरा का 6था वार्षिक आम सभा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक आरा प्रधान कार्यालय के परिसर मे संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विजय शंकर पाठक bpbea भोजपुर जिला अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से सत्येंद्र नारायण सिंह अध्यक्ष सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आरा, कामरेड बीपी सिंह अध्यक्ष बिहार कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाई फेडरेशन , जयंत चौधरी अध्यक्ष bpbea बिहार,कामरेड रामेश्वर प्रसाद अध्यक्ष बैंक ऑफ़ इंडिया इंप्लाइज यूनियन पटना, त्रिवेणी प्रसाद सिंह निर्देशक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई ,इस अवसर पर बोलते हुए कामरेड जयंत चौधरी ने सरकार द्वारा ट्रेड यूनियन को समाप्त करने के प्रयास का विरोध करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। कामरेड पीडी सिंह तथा रामेश्वर प्रसाद द्वारा बैंक के आम सभा होने पर खुशी जाहिर की तथा कर्मियों को अपने कर्तव्य तथा अधिकार के प्रति सजग रहने हेतु सावधान किया ।बैंक के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह द्वारा संस्था के हित में बैंक प्रबंधन तथा संघ के बीच बेहतर संबंध की चर्चा की तथा बताया कि यहां लगातार पारिवारिक माहौल में कार्य किया जाता रहा है इस अवसर पर बिहार कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज फेडरेशन द्वाराआरा यूनिट की नई कमेटी का भी गठन किया गया ।कमेटी में निम्न पदाधिकारी घोषित किए गए विकास कुमार सिंह अध्यक्ष, शिवाकांत सचिव, अभिषेक मिश्रा उपाध्यक्ष देवाशीष दीपक कोषाध्यक्ष संतोष राहुल उप सचिव पल्लवी सिंह, ज्योति शशिकांत राकेश कुमार गुप्ता संजीत कुमार सिंह विनोद सिंह दीपू रूपेश कुमार अभिषेक कुमार सदस्य चुने गए इस अवसर पर कामरेड आशीष कुमार और पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह पूर्व सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह समेत सभी बैंक कर्मी भोजपुर जिला के विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे मंच का संचालन कुमार राजीव रंजन राजीव रंजन द्वारा किया गया।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में विश्व पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस पर सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स को दी बधाई।

rktvnews

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर:रोटी बैंक व रेडक्रास द्वारा आम पन्ना पिलाना सराहनीय : पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

हरियाणा सरकार ले रही सर्वहितकारी फ़ैसले : डा अभय सिंह यादव

rktvnews

Leave a Comment