RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)05 फरवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में राजस्व से संबंधित, जमीन अतिक्रमण, हिट एंड रन केस, वृद्धा पेंशन योजना, सोलर पंप वितरण, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावेसंबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मूलभूत आवश्यकताओं और जन-उपयोगी सुविधाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

दरभंगा:नशा मुक्ति दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से डी.लिट. की मानद उपाधि।

rktvnews

महेश्वरी समाज की सेवा-परंपरा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी : ओम बिरला

rktvnews

जयपुर:भीषण गर्मी के मध्यनजर यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम – अध्यक्ष, रोडवेज

rktvnews

संपूर्ण राजस्थान भ्रमण पर प्रबुद्ध लेखक सुरेश पटवा की शोधपूर्ण किताब “शौर्य भूमि की सैर” लोकार्पित हुई।

rktvnews

Leave a Comment