RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर :जिंदा कारतूस एवं पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी।भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झोखिपुर गांव से एक युवक को अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झोखिपुर गांव निवासी ऋतिक कुमार गोस्वामी के रूप में की गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि उक्त युवक अवैध हथियार और कारतूस लेकर गांव में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों के बीच किसी बड़ी आपराधिक घटना को लेकर भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने झोखीपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव स्थित आम के बगीचे से युवक को पिस्टल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक के हथियार के साथ घूमने की खबर से गांव में दहशत का माहौल था। समय रहते पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से किसी बड़ी वारदात की आशंका टल गई।थानाध्यक्ष  ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक को हथियार कहां से प्राप्त हुआ और इसके पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता है ।बता दे की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण।

rktvnews

सिर पर मैला ढोने से मुक्त जिले।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने त्वरित अंतराल में दो प्रलय मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया।

rktvnews

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की बैठक।

rktvnews

कभी नाकाबंदी और हिंसा के लिए जाना जाने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र अब अपने विकास कार्यों के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

वैशाली: अमेरिकी संस्था ओले एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने डीएम से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment