RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:किसानों के फार्मर आई.डी.निर्माण तथा ईकेवाईसी कार्य का जिलाधिकारी ने लिया स्थलीय जायजा।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )07 जनवरी। दरभंगा जिले में सभी किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने के लिए फार्मर आई.डी. निर्माण एवं ई-केवाईसी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
आज जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के तारालाही एवं औझल पंचायत सरकार भवन में लगाए गए किसान फार्मर आई.डी. कैंप का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मर आई.डी. निर्माण, ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मचारी,किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शख्त निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए सभी पात्र किसानों का फार्मर आई.डी. एवं ई-केवाईसी बनाना सुनिश्चित करें । इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को ससमय पर मिल सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में यह कार्य 09 जनवरी 2026 तकर संचालित किया जाना है,जबकि द्वितीय चरण में दिनांक 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी 2026 तक होगी।
कर्मठ और परिश्रमी जिला के किसानों से अपील की गई की आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में आकर अपना फॉर्मर आईडी अवश्य बनवा लें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में किसानों का ई-केवाईसी करते हुए फार्मर आई.डी. निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर आई.डी. किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है,जिससे उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.सिद्धार्थ,अंचल अधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार।

rktvnews

चतरा:बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता: “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में चतरा ज़िला आगे।

rktvnews

अमृतकाल के बजट में जीवनामृत नही।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चरपोखरी का निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment