RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)07 जनवरी। मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा जमीन अधिग्रहण में लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन और मइंया सम्मान योजना का लाभ, परिवार द्वारा प्रताड़ना, पति द्वारा प्रताड़ना, सड़क दुर्घटना में पीड़ित सहायता, जमीन विवाद, निजी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा, गंभीर बिमारी चिकित्सा सहायता, कृषि ऋण माफी नहीं होने की शिकायत, पैसा लेन-देन का विवाद, निर्धन बच्चों को सहायता, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जाहेरस्थान घेराबंदी, घंटी आधारित शिक्षक की नियुक्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा गया ।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । साथ ही शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

उत्तराखंड : 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:” मेरा पहला वोट, देश के लिए ” जागरूकता कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:RYA के राज्य सह सचिव कॉमरेड पंचम मांझी को दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

सांचौर और आबू रोड़ पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रभावितों से किया संवाद, राहत कार्यों का लिया जायजा – मुख्यमंत्री ने बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों में किया हवाई सर्वे।

rktvnews

चोरी का एक अभियुक्त 5 हजार रुपया के साथ गिरफ्तार ।

rktvnews

गोपालगंज:भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

Leave a Comment