RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 दिसंबर।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त कीर्तिश्री के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य त्वरित समाधान के साथ प्रशासन पर जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मोतीहारी:राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण ओवरऑल विजेता एवं पटना उपविजेता।

rktvnews

भोजपुर:जघन्य हत्याओं के खिलाफ भाकपा (माले) एवं इंसाफ मंच ने आरा में किया प्रतिरोध सभा।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रांची की जनता ने मुझे दिया अपार प्यार : यशस्विनी सहाय

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

Leave a Comment