RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल भवन और क्रिटिकल केयर यूनिट का किया भूमि-पूजन।

650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन की मिली सौगात।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)27 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना में शासकीय मेडीकल कॉलेज में 383 करोड रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन का भूमि-पूजन किया। चिकित्सालय भवन का निर्माण हो जाने से मेडिकल कॉलेज के समीप ही 650 बिस्तर के आधुनिक अस्पताल की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को उपचार की प्रेक्टिस के लिए अब दूर नहीं जाना पडेगा। सतना शहर में ही आधुनिक अस्पताल की सौगात मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला अस्पताल सतना में बनने वाले 100 बिस्तरीय आधुनिक वार्ड और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ वार्ड का शिलान्यास भी किया। इसकी लागत 32 करोड 54 लाख रूपये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना में 100 सीटर श्रमिक विश्राम गृह का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 6 करोड 16 लाख रूपये है।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जनप्रतिनिधि, मेडीकल कॅलेज के डीन डॉ. एस.पी. गर्ग, चिकित्सक और नर्सिग स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

उत्तराखंड:सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने किया आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

दवाओं की कीमतों में भारी वृद्धि का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टें झूठी और भ्रामक :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी।

rktvnews

RAK ICC ने 2025 के विधायी सुधारों के साथ अपनी फाउंडेशन व्यवस्था को और मजबूत किया संपत्ति सुरक्षा, गवर्नेंस और विवाद समाधान तंत्र में सुधार के व्यापक अपडेट।

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment