RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भगवान सच्चे भक्त की सदैव रखते हैं लाज :स्वामी मुक्तिनाथ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।आरा नगर स्थित हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया के परिसर में 15 से 26 दिसंबर 2025 तक 11 दिवसीय श्रीराम नाम सवा करोड़ जप अनुष्ठान सह श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में प्रयागराज से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक जगतगुरु स्वामी मुक्तिनाथ जी द्वारा प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया जा रहा है। रविवार की कथा में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं देवी रुक्मिणी के पावन विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
कहा कि—विदर्भ देश की राजकुमारी रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण को अपने हृदय से पति रूप में स्वीकार कर चुकी थीं, किंतु उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया गया। तब रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर अपनी व्यथा प्रकट की। भक्त की पुकार सुनकर भगवान श्रीकृष्ण विदर्भ पहुँचे और रुक्मिणी का हरण कर उन्हें अपनी अर्धांगिनी बनाया। यह प्रसंग दर्शाता है कि भगवान अपने सच्चे भक्त की लाज सदैव रखते हैं।
भारत के महान मनीषी संत, पूज्य जीयर स्वामी जी का 25 एवं 26 दिसंबर 2025 को विशेष आगमन सुनिश्चित है,जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ जाएगी।आयोजन जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्यानाथ स्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हो रहा है।अंतिम दिन 26 दिसंबर 2025 को पूर्णाहुति के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण की व्यवस्था रहेगी। हनुमान मंदिर बड़ी मठिया समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

Related posts

बागपत : जिलाधिकारी ने किया बागपत कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में अति पिछड़ों का हुआ है उत्थान: डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अप्रैल 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

जिला पदाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण के संयुक्त नेतृत्व में देर रात्रि से सुबह तक अवैध बालू के खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध छापामारी अभियान के क्रम में सघन कार्रवाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ नगर निकायों के चुनाव : भाजपा की जीत में आश्चर्य नहीं, तो कांग्रेस की हार में दुख नहीं।

rktvnews

Leave a Comment