RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:जदयू नेत्री पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।जदयू नेत्री सोनम पटेल उर्फ लीलावती पर चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को कोईलवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अवनीश कुमार उर्फ राजकुमार सिंह , कुल्हड़िया गांव थाना कोईलवर, जिला भोजपुर के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जाता है कि उक्त घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

चिंताजनक है बच्चों के साथ समय न बिताना।

rktvnews

पटना:दिल्ली में बिहार के लोगों की झुग्गी व मकान तोड़ने के खिलाफ आप का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

न्यू इंडिया “अवसरों की भूमि” है जहां हर क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहे हैं: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

बचत कहाँ बा हो, सब कमाई ओकर बीमारी में भसम होखल जात बा : यथावत

rktvnews

भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग की पांचवीं बैठक नई दिल्ली में।

rktvnews

Leave a Comment