RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा मुफ्फसिल थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, जमीरा एपीएचसी में पुलिस चौकी की मांग स्वीकृत।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 दिसंबर।आरा मुफ्फसिल थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान जिला पार्षद आरा सदर धनंजय यादव ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज का अभिवादन किया। इसी अवसर पर उन्होंने जमीरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखी।
पुलिस अधीक्षक ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्वीकार किया और मौके पर ही आरा मुफ्फसिल थाना प्रभारी को जमीरा एपीएचसी में पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्देश दिया।
जिला पार्षद धनंजय यादव ने कहा कि पुलिस चौकी की स्थापना से न केवल जमीरा, बल्कि आसपास के करीब दस गांवों में विधि-व्यवस्था की स्थिति में गुणात्मक सुधार होगा। इससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, हरसिंगार और कदम्ब के पौधे रोपे।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड विधान सभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना: डीजीपी ने किया अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम विषयक प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का उदघाटन।

rktvnews

राजस्थान में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का शुभारंभ।

rktvnews

रांची:जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

rktvnews

Leave a Comment