RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राम कथा पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।डा आनंद मोहन सिन्हा के आवास प्रभा निवास पर राम कथा पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि भक्त भगवान से कुछ भौतिक पदार्थ नहीं चाहता है, वह केवल उनकी कृपा का अभिलाषी होता है। केवट राम का अनन्य भक्त है। उसने प्रभु श्रीराम को गंगा पार कराया।
राम केवट को कुछ उतराई देना चाहते थे, लेकिन उनके पास तो फूटी कोडी भी नही थी। सीता जी उनके मन की बात जान गई और अपनी रत्न जडित मुद्रिका उतार कर प्रभु श्री राम को दिया। राम ने केवट को उतराई देने की पेशकश की, लेकिन
केवट चरण गहे अकुलाई।
नाथ आज मैं काह न पावा।
मिटे दोष दुख दारिद दावा।
अब कछु नाथ न चाहिए मोरे।
दीन दयाल अनुग्रह तोरे।
केवट राम का अनन्य भक्त है। उसे अब कुछ नहीं चाहिए-यह केवट की भक्ति की चरम पराकाष्ठा है
इस पावन अवसर पर आगत अतिथियों के कर कमलों से ईक्षा पत्रिका के 22 वें अंक का तथा डा जे बी पाण्डेय रचित वारिधि हिंदी पुस्तक माला का लोकार्पण भी हुआ।यह नवीन पुस्तक नयी शिक्षा नीति के आलोक में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए लिखी गई है।
इस अवसर पर डा राम जी राय,डा राजेंद्र प्रसाद,डा नथुनी पाण्डेय, डा कुमार शिव शंकर, डा आनंद मोहन सिन्हा, डा विजय कुमार तिवारी, वेद नारायण जी,डा प्रभा सिन्हा, सुशीला देवी, अंजलि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:अच्छी और सटीक आलोचना से लेखक अपने लेखन को बेहतर कर पाता है:अरुण अर्णव खरे, अमेरिका

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग तथा एन एस एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जे जे कालेज में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जनसुराज की बिहार बदलाव सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment