RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय बामपाली मे आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक हुआ।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक मे उपस्थित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं मंडल कार्यक्रम प्रभारी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा एवं मंडल स्तर पर शिविर या स्टाल लगाकर स्वदेशी अपनाने के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा।भोजपुर जिला मे इस कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को आरा स्टेशन परिसर मे स्टाल लगा कर किया जाएगा। एक संकल्प पत्र भरवा कर लोगो को अपने देश मे बने वस्तुओं को अपनाने एवं घर-घर आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से कुटीर उद्योग स्थापित करने को प्रेरित किया जाएगा। 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाना है,तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा और इसके लिए स्वदेशी को बढावा देना होगा।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, लव पांडेय,श्रीभगवान सिंह,संजय कुमार सिंह,मधु मिश्रा, पंकज प्रभाकर,शालिनी सिंह,जीतु चौरसिया, रामसागर राय,रंजीत गुप्ता, विरेन्द्र कुमार,भिखारी सिंह,अशोक सिंह,हैप्पी तिवारी, दीपक तिवारी, संतोष कुमार, विद्यासागर पांडेय,सुशील मिश्रा, संजीत रजक,विजेन्द्र ठाकुर,भुनेश्वर ठाकुर,राकेश तिवारी, पंकज तिवारी सहित मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी बैठक में बोली प्रभारी व पूर्व मंत्री कांति सिंह ऐतिहासिक यात्रा से ऐतिहासिक परिणाम निकलेंगे।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:120 निर्धन लाचार पुरुष और महिलाओं को दिया गया कंबल!प्रभा सिन्हा के तेरह लाख के फंड के सुद से चलती है प्रतिभा खोज समिति:आनंद मोहन सिन्हा

rktvnews

दरभंगा:29 एवं 30 जनवरी को होगा मिथिला लोक उत्सव।

rktvnews

बलिया:रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ एवं नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment