RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)27 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज समाहरणालय स्थित जिला विधि शाखा, जिला शिक्षा कार्यालय तथा सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबसे पहले कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें तथा कार्यालय कार्य का निष्पादन समय पर सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत उपायुक्त ने प्रत्येक शाखा की कर्म पुस्तिका, आगत/निर्गत पंजी का जांच किया और निर्देश दिया कि किसी भी चिट्ठी या पत्राचार को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त प्रत्येक चिट्ठी की न केवल उचित कार्रवाई समय पर की जाए बल्कि उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई को भी कर्म पुस्तिका में स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय के विभिन्न संचिकाओं को देखा और संबंधित कर्मचारियों से उन पर की गई प्रगति एवं कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। कई संचिकाओं में कार्य समय पर पूरा पाया गया, जबकि कुछ मामलों में पत्राचार लंबित पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा।

Related posts

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पर्चा वितरण कर मोदी सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।

rktvnews

वैशाली:राघोपुर के फतेहपुर में पहली बार आयोजित हुआ वीर बालक महोत्सव, चार साहबजादों के बलिदान को किया गया नमन।

rktvnews

भाजपा है बुझता दिया , लौ तो फड़फड़ाएगी ही : सुदामा प्रसाद

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चमकी बुखार से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment