RK TV News
खबरें
Breaking News

आजमगढ़:कर्तव्यों के प्रति आस्था है,तो मुश्किलों में भी रास्ता है:अपर महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे,विनोद कुमार शुक्ल

गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान और अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन होना गौरव की बात।

RKTV NEWS/आजमगढ़ ( उत्तर प्रदेश)19 नवंबर।पूर्वांचल के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरती, तमसा का तट आजमगढ़ में होने वाला अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2025 एवं गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान समारोह के लिए निमंत्रण स्वीकारने के साथ,बधाई देते हुए- देश समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सांस्कृतिक विचारधारा के धनी पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति आस्था है तो मुश्किलों में भी रास्ता है। आवश्यकता इस बात की है कि व्यक्ति अपनी संस्कृतियों से जुड़े हुए कर्तव्य मार्ग पर पूरी निष्ठा और लगन से आगे बढ़ता रहे।
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने कहा कि आदरणीय शुक्ल जी भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर सेवा देने वाले बहुत ही ईमानदार और संस्कृतिक विचारधारा के बड़े अधिकारी हैं! जो अपने विभाग में कवि सम्मेलन और साहित्यिक सेमिनार कराते रहते हैं! इसके पहले बनारस रेल इंजन कारखाना में प्रमुख मुख्य इंजीनियर रह चुके हैं! आपकी भाषा बहुत मधुर है और मंत्र जैसी है,भोजपुरी के लिए गंभीर और साहित्यिक विचार बहुत ही सराहनीय है! ऐसे अधिकारियों का देश और समाज सेवा में बहुत ही बहुमूल्य योगदान माना जाता है।

Related posts

भोजपुर:कलस्टर खेलों में बी.एस.डीएवी. के अनिरुद्ध ने जीता स्वर्ण पदक!योगा और बास्केटबॉल की टीम को मिला जोनल प्रवेश।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा -गैंगस्टर्स के विरूद्ध चलाएं विशेष अभियान -अपराधियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में जनसंपर्क अभियान तेज,जनसभा में उमड़ती भीड़ दिलायेगी जीत : सूर्यभान सिंह

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में आरा -सासाराम रेलवे लाईन के दोहरीकरण, फुटओवर ब्रिज पूर्वी गुमटी सहित कई मुद्दों पर उठाई आवाज!

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया ई0वी0एम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment