RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की 2530.33 करोड़ रुपए की लागत की 189 योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया।

भवनों के शिलान्यास के साथ साथ निर्माण कार्य भी तेजी में करे पूर्ण साथ ही भवनों के निर्माणों में काफी खर्च होता है इसलिए इसके रख रखाव हेतु यदि और अधिकारियों ,अभियंताओं और कर्मियों की आवश्यकता है तो जल्द करें बहाली :मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/अनिल सिंह,06 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 05 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक अणे मार्ग स्तिथ संकल्प से भवन निर्माण एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 2530.33 करोड़ रुपए लागत की 189 योजनाओं का उद्धघाटन एवं शिलान्यास किया।इसमें 18 विभागों के 130.46 करोड़ रुपए की 106 योजनाओं का उद्धघाटन तथा 1189.87 करोड़ रुपए की 87 योजनाओं का शिलान्यास कार्य शामिल है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम को बधाई देते है की उन्होंने ने आज कई योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास कराया है।उन्होंने कहा की भवनों के निर्माण के साथ साथ उसका रख रखाव भी करना है। मैं काफी समय से कहता आ रहा हूं की जो भी भवन बने उसका रख रखाव जरूर होना चाहिए ऐसा न हो की भवन बने और रख रखाव नही होने के कारण वह बर्बाद हो जाए।उन्होंने रख रखाव रखने के लिए अगर और अधिकारियों , अभियंताओं एवं कर्मियों की आवश्यकता है तो उसकी बहाली जल्दी करने का निर्देश दिया।नीतीश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा की मैं जहां भी नव निर्मितभवनों को देखने जाता हूं वहां के परिसर में वृक्षारोपण करने और भवनों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने की सलाह देते हैं। मुख्यमंत्री ने भवन निर्माणो के कामों में तेजी लाने और भवन निर्माण विभाग की तारीफ करते हुए विभाग द्वारा अच्छे भवन निर्माण की बात कही जिसमे पटना के सरदार पटेल भवन जो 9 रिएक्टर स्केल तक के भूकंप को झेल सकता है,बिहार संग्रहालय जो काफी अच्छा बना है और पूरे देश में ऐसा संग्रहालय नही जिस जैसे आइकॉनिक भवन,सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र जिसमे बापू सभागार ज्ञान भवन एवं सभ्यता द्वार और सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा का निर्माण,पटना सिटी के प्रकाश पुंज,अंजुमन इस्लामिया हॉल,बोध गया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र।वैशाली में बन रहे बुध सम्यक दर्शन संग्रहालय जहां भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष रखे जायेंगे जिसके पूरे होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी,राजगीर में अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण,राजगीर के खेल यूनिवर्सिटी,पटना में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी,पटना में बन रहे बापू टावर आदि के निर्माण कार्यों में तेजी ला पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा आरा में हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्धघाटन का दृश्य।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर पुरानी चीजों को खत्म करने और इतिहास को बदलने की कार्य प्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा की हमलोग चाहते है की पुरानी चीजें संरक्षित रहे।उन्होंने कहा की अगर निर्माण एजेंसी कार्यों में देरी करती है तो उसके कारणों का पता लगाए।अधिकारी एक एक काम को तेजी से पूर्ण कराएं।आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है उसका निर्माण पूर्ण होने का समय निर्धारित कीजिए।सिर्फ शिलान्यास ही नहीं निर्माण कार्य भी तेजी में होना चाहिए। भवनों के निर्माण में काफी खर्च होता है अब उसका रख रखाव होना चाहिए। भवनों का सदुपयोग ठीक ढंग से हो अगर सरकारी भवनों का रख रखाव होगा तो वह सुंदर दिखेगा जिसे देखकर निजी भवन भी साफ सफाई के लिए प्रेरित होंगे।नीतीश कुमार ने उदघाटन और शिलान्यास के लिए सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेट दे उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ,सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख राकेश झा,बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के मुख्य महाप्रबंधक सुधांशु शेखर उपस्थित थे।जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के मंत्री,सांसद,विधायक,विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण,जिलों के जिलाधिकारी ,अभियंतागण एवं भवन निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी जुड़े हुए थे।

Related posts

देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड विधान सभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

तीन दिवसीय श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य शतरंज चैंपियनशिप संपन्न!शतरंज का खेल बच्चों में तर्क शक्ति और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

भोजपुर: बीएसडीएवी द्वारा गरीब व जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों सहित अन्य वस्त्रों का किया गया वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 अंतर्गत छुटे हुए निर्धन पात्र परिवार होंगे लाभांवित।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:फसल खरीद को लेकर सीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीसी।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस – देखभाल, स्नेह और निस्वार्थ सेवा की मिसाल।

rktvnews

Leave a Comment