RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

जयप्रकाश स्मारक समिति ने 5 जून सम्पूर्ण क्रांति दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनाई ।

सम्पूर्ण क्रांति के अनुयायी राज्य और केंद्र सरकार तक भरे है,फिर भी संपूर्ण क्रांति के अनुयायियों की सुधी लेने वाला कोई नहीं है।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ) 05 जून। जयप्रकाश स्मारक के तरफ से कलक्ट्री तालाब , आरा स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर 74 आंदोलन के सेनानी एंव सम्पूर्ण क्रांति के अनुयायीयों के द्वारा माल्यर्पण एवं एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सबसे पहले माल्यर्पण पूर्व विधायक व जेपी सेनानी रमाकांत ठाकुर एवं साहित्यकार व जेपी सेनानी पवन श्रीवास्तव के द्वारा किया गया, उसके बाद जेपी सेनानी गुलाब चंद प्रसाद,नाथू राम दीपक श्रीवास्तव,सलिलभारती,अशोक मानव,वीरेंद्र प्रसाद सिंह,गंगा सिंह, चैतन्य निर्भय,रतन देवा, लडडू भोपाली,साहेब यादव ने किया। साथ मे लोक नायक अमर रहे!सम्पूर्ण क्रांति अब नारा है, भावी इतिहास हमारा है। सच कहना अगर बगावत है,तो समझो हम भी बागी हैं।के नारे भी लगाए गए।उसके उपरांत गोष्ठी प्रारंभ हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 5 जून 2023 को सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस की 49 वीं वर्ष मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश भर में कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है, संयोग से संपूर्ण क्रांति के अनुयायी राज्य सरकार से लेकर केंद् सरकार में भरे हुए हैं फिर भी संपूर्ण क्रांति के अनुयायीयों की सुधी लेने वाला कोई नहीं है।इन लोगों की लगातार स्थिति खराब होते जा रही है बढ़ते उम्र में कई तरह की समस्याओं से घिरते चले जा रहे हैं पर इन्हीं के बीच से गये हुए विधायक, संसद,एंव मंत्री लोग इनकी बातों को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। केवल आश्वासन दे कर इन्हें टाल दिया जाता है।इन लोगों द्वारा आज के दिन हर साल बड़ी बड़ी बातें एंव घोषणाएं की जाती है।लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता है जो निंदनीय है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने निज़ामाबाद, तेलंगाना में लगभग 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

पटना:कथा-कहानी सहस्राब्दियों से मानव-मन को प्रेरणा देती आयी है : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उपराष्ट्रपति 10 दिसंबर को झारखंड जाएंगे।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अक्षय तृतीया पर 85 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment