RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर में पर्यावरण सुधार को लेकर हो रहे कार्यों की राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने की सराहना।

पर्यावरण संरक्षण में इंदौर ने देशभर में किया है बेहतर उदाहरण प्रस्तुत:राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)23 अक्टूबर। इंदौर में पर्यावरण सुधार की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि देश में इंदौर की पर्यावरणीय स्थिति सराहनीय है। इसे और अधिक बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है।
डॉ. अहमद बुधवार को जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में इंदौर ने देशभर में उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसे आगे और सुदृढ़ किया जा सकता है। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर में प्रदूषण नियंत्रण, हरियाली विस्तार, अपशिष्ट प्रबंधन और नदियों की स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. अहमद ने सभी विभागों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से इंदौर को देश में पर्यावरण संरक्षण का अग्रणी शहर बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. अहमद ने कहा कि इंदौर जागरूक नागरिकों का शहर है। विकासात्मक गतिविधियों में नागरिकों की उल्लेखनीय भूमिका हमेशा से रही है। सभी के समन्वित प्रयासों से इंदौर को नम्बर वन बनाये रखा जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर में यातायात प्रबंधन के लिए एसओपी जारी की जाए। जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। तालाबों का सीमांकन कराया जाए। रिक्त भूमि पर वृक्षारोपण किया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि शहर में नयी बनने वाली कॉलोनियों में अनिवार्य रूप से 14 प्रतिशत हरित क्षेत्र डेवलप हो, इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक और अन्य इकाईयों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई हो। सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने पर्यावरण सुधार के लिए इंदौर जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

Related posts

पटना:गीता को जीवन में उतारने वाले आदर्श साहित्यकार थे ‘जगतबंधु’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

लद्दाख में सिंधु नदी घाटी की झील के तलछट के रिकॉर्ड से 19 से 6 हजार साल पहले की जलवायु भिन्नता को समझने में मदद मिली

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह आरा लोकसभा प्रत्याशी आर के सिंह के 30 मार्च को जिले में आगमन पर विभिन्न जगहों पर किया जायेगा नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर:हर शुक्रवार को निशुल्क सेवा देने वाली चिकित्सक बिस्मिल्लाह खातून नहीं रही।

rktvnews

पटना:मस्तिष्क-दुर्बलता से पीड़ित बच्चों के प्रति गहन संवेदना है ‘स्पेक्ट्रम ऐंड बियोंड’: डॉ सुलभ

rktvnews

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम कल करेंगी दरभंगा का भ्रमण!आयोग द्वारा मझिगामा गाँव के एक बच्चा को दिलवाया जाएगा योजनाओं का लाभ।

rktvnews

Leave a Comment