RK TV News
खबरें
Breaking News

दीप श्रेष्ठ ने” हे छठी मईया” में अपने निर्देशन से छठ की पारंपरिकता से कराया आत्मसात।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)22 अक्टूबर।देश के पारंपरिक गीतों के वास्तविक निर्देशन और अभिनय की दुनिया में लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाले छठ गीतों और लोकगीतों, लोक संस्कृति पर पिछले 25 सालों से कई गानो का विडियो निर्देशन कर चुके दीप श्रेष्ठ ने एक बार फिर लोगों को छठ गीतों के वीडियो में छठ पर्व की महिमा और पारंपरिक दृश्यों को काफी बारीकियों से निर्देशित करते हुए छठ पूजा की परम्परा से आत्मसात कराया है।दीप श्रेष्ठ किसी परिचय के मोहताज नही हैं। असंख्य उभरते कलाकारों को उनके वास्तविक मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय रखने वाले दीप श्रेष्ठ ने पद्मश्री शारदा सिन्हा एवं पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के अनेकों छठ गानो का निर्देशन किया है जो आज भी भारत ही नहीं पूरे विश्व मे देखा जाता हैं। यही सच हैं यही इतिहास है और यही वर्तमान है।दीप ने एक बार फिर पुराने पारंपरिक अंदाज़ मे अनुराधा पौडवाल के छठ पर्व के गानों का विडियो निर्देशन किया है।
दीप श्रेष्ठ ने बताया की यह गाना श्रेष्ठ मूवीज़ पर रिलीज़ होगा ।जो काफी सराहनीय है। विदित हो की लोग जहां आधुनिकता की तरफ ध्यान दे रहे है।वही दीप श्रेष्ठ ने बिहार की विरासत छठ महापर्व का पारंपरिक तरीक़े से फिल्मांकन किया है जो काबिले तारीफ है। इसकी शूटिंग पटना गंगा किनारे उसी घाट पर हुई है जहां पच्चीस साल पहले शारदा सिन्हा के छठ के गानो की शूटिंग हुई थी दीप श्रेष्ठ ने बताया की गानों की शुटिंग में उनकी पुरानी टीम अनुराधा पौडवाल,विनय बिहारी, राजेश गुप्ता ,शादील ईशान ने काम किया है साथ ही उन्होंने कहा कि छठ गीत सब को पसंद आयेगा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘Rising India: Amrit Kaal of Unprecedented Growth’ विषय पर PHD Chamber of Commerce and Industry के 118वें वार्षिक सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

मोतिहारी:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101वें एपिसोड के लिए सुझाव मांगे।

rktvnews

छत्तीसगढ : मानव को प्रकृति से जोड़ने का पर्व है सूर्य आराधना छठ पूजन- मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर किया पौधारोपण।

rktvnews

Leave a Comment