RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:छठ पूजा को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)21 अक्टूबर।आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह ने आज एसडीआरएफ वाेट की मदद से हाजीपुर स्थित सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी घाटों को सेक्टर में विभाजित करने, सभी घाटों पर साफ सफाई ,सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी, ड्रोन की मदद से निगरानी, सभी घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा एसडीआरएफ के द्वारा नदी में गस्ती करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने नदी , तालाब तथा पोखर में बांस से दो लेयर में बेरिकेटिंग करने तथा खतरनाक घाटों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने घाट किनारे कैंप लगाकर चिकित्सक एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों के पहुंच पथ को ठीक से समतल कर चलने लायक रास्ता बनाया जाए, जिससे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रास्ते के दोनों और ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया ताकि कहीं कचरा अथवा बदबू ना रहे। निरीक्षण के दौरान ओएसडी , नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में मतदाता विशेष सघन पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की कहा बिहार में एनआरसी प्रक्रिया का है पुनरीक्षण।

rktvnews

मनरेगा का खात्मा : संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर बुलडोजर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, जिले में 14-15 वर्ष की बच्चियों को लगेगा HPV टीका।

rktvnews

पटना:गुरु तेग़बहादुर सिंह को समर्पित होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रामगढ़ का लाभ लेने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों, सेविकाओं व सहायिकाओं से प्राप्त करें आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment