RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई, मिठाई, पटाखे और उपहार किए वितरित।

भोपाल /मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)20 अक्टूबर ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में हामूखेड़ी कुष्‍ठधाम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई और उपहार भी वितरित कर दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अधिकारी कर्मचारी नागरिक गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अपने भाई-बहनों के साथ दीपावली त्यौहार मनाने का आनंद आ रहा है। इस शुभ अवसर पर आत्मीयता की ऊष्मा से सभी का कल्याण हो। सभी स्वस्थ हो और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों के सहायतार्थ कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का नियोजित ढंग से सर्वेक्षण करवाया जाए। जो भी आवश्यक सहायता होगी शासन उपलब्ध कराएगा। कुष्ठ रोगियों को पेंशन भी सुनिश्चित रूप से मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उज्जैन शहर में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण, रोजगार के लिए फैक्ट्रियों की स्थापना हो रही है। सभी ओर विकास नजर आ रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रेरणा से समाजसेवी श्री प्रकाश यादव द्वारा प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को अपनी ओर से 21-21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

दीपावली के दीए और पूजन सामग्री की खरीदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हामुखेड़ी से लौटते समय नागझिरी रोड पर उमेश की दुकान से दीपावली की सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री ने दुकानदार के साथ आत्मीयता से बात करते हुए दीपावली के दीए, धानी तथा झाड़ू आदि सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दुकानदार की बालिका से उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की और अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने दुकानदार तथा उपस्थित जनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

Related posts

बक्सर: जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित।

rktvnews

नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी मोनिका गुप्ता ने वितरित किए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

rktvnews

महज प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी यूएपीए के तहत अपराध है: सुप्रीम कोर्ट ने 2011 की मिसालों को खारिज किया।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment