RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)15 अक्टूबर।45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न आयामों जैसे ईवीएम/वीवीपैट संचालन, वोटर टर्नआउट प्रबंधन, सामान्य त्रुटियों एवं शंकाओं का समाधान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण ग्रहण करने का निर्देश दिया है ताकि आगामी प्रशिक्षण चरणों एवं मतदान प्रक्रिया में उच्च स्तर की दक्षता सुनिश्चित की जा सके ।

Related posts

UPSC टॉपर या जाति टॉपर?: प्रतिभा गुम, जाति और पृष्ठभूमि का बाज़ार गर्म।

rktvnews

भगवान शिव की पूजा समस्त इच्छित फल प्रदान करती है:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस अधीक्षक ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

रेडक्रॉस भोजपुर ने स्वच्छता अभियान में दिया श्रमदान।

rktvnews

Leave a Comment