RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, पंडाल के आयोजकों द्वारा बिजली के तार लापरवाही से जोड़े गए थे।

आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 अक्टूबर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर खेलते समय 8 साल और 10 साल के दो बच्चों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर, 2025 को तब हुई, जब ये दोनों बच्चे एक लोहे के पाइप के संपर्क में आए। पंडाल के आयोजकों द्वारा बिजली के तार लापरवाही से जोड़े गए थे।
आयोग ने टिप्‍पणी की है कि यदि मीडिया रिपोर्ट की यह सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस विस्‍तृत रिपोर्ट में जांच की स्थिति का विवरण की सम्मिलित करने की आपेक्षा की गई है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जो 25 सितंबर, 2025 को प्रकाशित हुई थीं, इस घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसकी अगुवाई एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कर रहे हैं।

Related posts

बिहार बजट 2026-27 : जनता के साथ छल, आंकड़ों की बाजीगरी:दिलराज प्रीतम

rktvnews

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन! मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना।

rktvnews

एस०डी०आर०एफ० की टीम के द्वारा आम लोगों एवं छात्र-छात्राओं को बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के बाढ व कटाव पीङितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

एस्ट्रोसैट द्वारा नए उच्च चुंबकीय क्षेत्र वाले न्यूट्रॉन तारे में पाए गए मिली-सेकंड, विस्फोट से ऐसी तारकीय संस्थाओं को समझने में सहायता मिल सकती है।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment