RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह : जिले में गांधी आगमन शताब्दी समारोह का आयोजन, जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी पदयात्रा में शामिल हुए उपायुक्त।

उपायुक्त ने लंगटा बाबा समाधि स्थल में चादरपोशी की, बेसिक स्कूल खरगडीहा में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कहा, महात्मा गांधी एक विचार है, गांधी जी के विचारों और संघर्षों ने भारत को आजाद करने में बड़ी भूमिका निभाई, वे सत्य और अहिंसा के जीवंत प्रतीक हैं।

उपायुक्त ने स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया, कहा स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन जरूरी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 अक्टूबर। गिरिडीह जिले में गांधी आगमन शताब्दी समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी आगमन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने सर्वप्रथम लंगटा बाबा समाधि स्थल में चादरपोशी की तथा बेसिक स्कूल खरगडीहा में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचार है, गांधी जी के विचारों और संघर्षों ने भारत को आजाद करने में बड़ी भूमिका निभाई, वे सत्य और अहिंसा के जीवंत प्रतीक हैं। इसके पश्चात जिला उपायुक्त, सम्मानित जनप्रतिनिधि और अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ समेत अन्य अतिथि जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में गांधी पदयात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा उपायुक्त ने स्वच्छता अभियान से लेकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है। जिस तरह से पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है, उससे कई तरह की बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि पर्यावरण साफ हो। पर्यावरण को साफ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में हर साल पौधे लगाने चाहिएं। जीवन देने वाले पर्यावरण की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए।

महात्मा गांधी का जीवन न केवल स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक अनंत प्रेरणा स्रोत भी है: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव

वहीं आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन न केवल स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक अनंत प्रेरणा स्रोत भी है। आज के युवा, जो डिजिटल युग की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, को इन मूल्यों को अपनाकर रचनात्मक कार्यों में जुटना चाहिए। स्वच्छता अभियान से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, हर क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा ही परिवर्तन ला सकती है। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं, जो हर भारतीय के भीतर आज भी जीवित हैं।

Related posts

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त बलथरी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रोजेक्ट 15बी का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक-‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

rktvnews

अपराधियों पर भारी पड़े रहे भोजपुर पुलिस के एक घण्टे🤪

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रायसेन एवं विदिशा में मतगणना की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

हनुमानगढ़:सामान्य पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment