RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने एआईआईए के सहयोग से नई दिल्ली में अस्थि मर्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 सितंबर।नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में अस्थि मर्म पर दो दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी), नई दिल्ली ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के सहयोग से आयोजित किया है। आरएवी शासी निकाय के अध्यक्ष पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा ने एआईआईए के डीन डॉ. महेश व्यास की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा ने उद्घाटन भाषण में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर बल दिया। उन्होंने वर्तमान स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के लिए पारंपरिक ज्ञान को आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए उपलब्ध अपार अवसरों पर भी जानकारी दी और नैदानिक अभ्यास को बढ़ाने में इस तरह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर बल दिया।
प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व प्रख्यात विशेषज्ञों ने किया, जिनमें सीआरएवी गुरु डॉ. सी. सुरेश कुमार और डॉ. एन.वी. श्रीवथ, एनआईए जयपुर के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पी. हेमंत कुमार और एआईआईए, नई दिल्ली के पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष डॉ. आनंदराम शर्मा शामिल थे।
पहले दिन, प्रतिभागियों को अस्थि मर्म के सिद्धांतों और प्रथाओं की गहन जानकारी प्राप्त हुई, जिसमें सैद्धांतिक रूपरेखाओं को नैदानिक अनुप्रयोगों के साथ जोड़ा गया। प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा साझा किए गए ज्ञान ने आगामी संवादात्मक और व्यावहारिक सत्रों के लिए मजबूत आधार तैयार किया।
इस दो दिन के कार्यक्रम से प्रतिभागियों को उन्नत कौशल और ज्ञान प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद को बढ़ावा देने और समग्र स्वास्थ्य सेवा में इसकी भूमिका को मज़बूत करने में सहायता मिलेगी।

Related posts

बक्सर: नियुक्ति पत्र वितरण समारोह।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:11 नवंबर को सुबह 7 से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग।

rktvnews

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत को केमिस्ट्रीह ऑफ सीमेंट पर 17वीं अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस की मेजबानी की बोली प्राप्त् हुई।

rktvnews

जयपुर:केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

जल-संरक्षण और प्रबंधन में मध्य प्रदेश का देश में प्रथम आना महत्वपूर्ण उपलब्धि : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment