RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:JSLPS की दीदियों को डीडीसी ने सौंपी गाड़ी,हरि झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)15 सितंबर।उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत मालवाहक वाहन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों को गाड़ियों की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात सुविधा से जोड़ना और सखी मंडल की महिलाओं को आय के नए अवसर प्रदान करना है। योजना अंतर्गत प्रत्येक संकुल संगठन/सखी मंडल को एक वाहन के लिए सरकार की तरफ से ₹6 लाख का अनुदान उपलब्ध कराया गया है।
डीडीसी श्री मिश्रा ने दीदियों से वाहनों का नियमित संचालन एवं पारदर्शी लेखा-जोखा रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी सशक्त कदम बढ़ा रही हैं।
प्रथम चरण में रंका प्रखंड के रंका संकुल संगठन एवं विश्रामपुर संकुल संगठन को राशि उपलब्ध कराई गई, जिसके तहत मालवाहक वाहनों की खरीद की गई है। इन वाहनों का उपयोग सखी मंडल की दीदियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार तक पहुँचाने में किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों की बिक्री और आमदनी दोनों में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि “आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत वाहनों की उपलब्धता से अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वे न केवल अपनी आजीविका में सुधार ला रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।”
कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जेएसएलपीएस डीपीएम बिमलेश कुमार शुक्ला, जिला प्रबंधक स्किल जॉब नवल किशोर राजू, बीपीएम रंका अविनाश शुक्ला, सीसी अनुपम कुमार तथा संकुल संगठन की दीदियां उपस्थित रहीं।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

rktvnews

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी ने वैश्विक तेल बाजारों के हाल के रुझानों और अस्थिरता के बारे में ओपेक महासचिव से बात की।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की स्वैच्छिक प्रमाणन योजना के तहत अनुमोदन प्रमाण पत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन के ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ।

rktvnews

बेतिया:पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी : जिलाधिकारी

rktvnews

एनपीएस बैंक खाता में राशि हस्तांतरित ना करें कोई भी आहरण एवं वितरण अधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment