RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका प्रखंड में पेंशन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)09 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार आज दुमका प्रखंड में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित लाभुकों की समस्याओं का समाधान करना है।
कैंप में विशेष रूप से आधार सीडिंग की समस्या के समाधान पर जोर दिया गया। ऐसे लाभुक जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं था या जिनकी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से नहीं पहुँच पा रही थी, उनकी समस्याओं का निवारण किया गया। मईया सम्मान योजना के अंतर्गत रुकी हुई राशि की जांच की जा रही है तथा समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
कुल 3265 लाभुकों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें डीबीटी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इन सभी को चिन्हित कर आधार अपडेट कराया जा रहा है ताकि उन्हें पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल सके।
कैंप में कुल 16 बैंकों की टीम शामिल हुई, जिनमें मुख्य रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक सहित दुमका जिले के अन्य बैंक शामिल रहे। लाभुकों के बैंक खातों से आधार जोड़ने, राशन कार्ड, बैंक खाता एवं आधार कार्ड के बीच तालमेल स्थापित करने तथा नाम की वर्तनी (स्पेलिंग) संबंधी त्रुटियों को सुधारने का कार्य किया गया।
साथ ही, दुमका प्रखंड में आधार अपडेट हेतु स्थायी सेंटर भी उपलब्ध है, जहां प्रतिदिन लाभुक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
यह कैंप जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे पेंशन योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभुक तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँच सके।

Related posts

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

rktvnews

चंद्रयान पर कैबिनेट प्रस्ताव।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोश हशनाह के अवसर पर दुनिया भर के यहूदी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भारतीय खान ब्यूरो 1 मार्च को अपना 75वां स्थापना दिवस मनाएगा।

rktvnews

रोहतास:परंपरागत भोजपुरी लोकगीतों को बचाने की जरूरत : प्रोफेसर दीपक ओझा

rktvnews

Leave a Comment