RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूर्ण।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए घटक दल के नेताओं का होगा जमावड़ा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 सितंबर।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए का बड़हरा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन कोईलवर के राजापुर मे हो रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह के देख रेख मे माचा स्वामी खेल मैदान मे भव्य पंडाल बनाया गया है। पंडाल पूर्ण रूप से वाटर प्रुफ बनाया गया है। अतिथियों के लिए बड़ा मंच तैयार है।
तैयारी को ले कर बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एनडीए घटक दल के सभी बड़े नेता सम्मेलन मे शामिल हो रहे है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी,मंत्री हरी सहनी,जदयू विधानपार्षद संजय स़िह,लोजपा नेता हुलास पांडेय,रालोमो के योगेन्द्र चौहान, हम सेक्यूलर के कमाल परवेज अतिथि होंगे। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँवो से बहुतायत लोग सम्मेलन मे आएँगे।महिलाओं की संख्या भी बहुतायत होगी। अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार स़िह ने बताया कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता विभिन्न वाहनो से सभा स्थल पर पह़ूचेंगै। कार्यक्रम दस बजे दिध से शुरु हो जाएगा।बैनर-होर्डिंग और तोड़न द्वारा लगाए गए है।
शनिवार को अंतिम तैयारी का निरीक्षण करने सभा स्थल पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,कार्यक्रम संयोजक उदय प्रताप सिंह,कार्यक्रम प्रभारी सूर्यकांत पांडेय,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, मुखिया अर्जुन सिंह सहित नेतागण पहुंचे।

Related posts

चतरा:झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत जिले में धान क्रय केंद्रों पर अधिप्राप्ति शुरू।

rktvnews

भोजपुर: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

शाहपुर में डीएम के जन संवाद  कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर।

rktvnews

चतरा:जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment