RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:नगर निगम छपरा में नाला निर्माण कार्य 25 अगस्त तक करें पूर्ण : डीएम

जलजमाव एवं सफाई को लेकर डीएम ने नगर निगम एवं बुडको के साथ की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)03 जुलाई।नगर निगम छपरा अंतर्गत नाला निर्माण का पूरा कार्य संबंधित एजेंसी 25 अगस्त तक पूरा करेगी। 15 जुलाई से आईपीएस 1 को क्रियाशील किया जायेगा। 18 जुलाई से नाला पर एवं इसके किनारे का सभी अतिक्रमण हटाया जायेगा, इसके लिये नगर निगम पूर्व से तैयारी सुनिश्चित करेगी।
उक्त निदेश जिलाधिकारी अमन समीर ने आज नगर निगम एवं बुडको के साथ आहुत बैठक में दिया।
बुडको के माध्यम से नाला निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि 15 जुलाई से आईपीएस-1 को क्रियाशील किया जायेगा. इसके क्रियाशील होने से डबल डेकर मार्ग डॉ रेणु कश्यप से करीम चौक तक का जलनिकासी आईपीएस 1 के तरफ से किया जायेगा। 18 जुलाई से डॉ रेणु कश्यप से रुद्रा होटल के बीच का अतिक्रमण प्राथमिकता से हटाया जायेगा। इसके साथ ही कोर्ट बॉउंड्री-आजाद चौक-करीम चौक आदि की तरफ का सारा अतिक्रमण हटाया जायेगा ताकि नाला निर्माण का शेष कार्य जल्द से पूरा किया जा सके। इस संदर्भ में नगर आयुक्त को पूर्व से तैयारी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
तिकोनिया के पास नया स्लुइस गेट एवं सम्प हाउस के निर्माण हेतु डिज़ाइन तैयार करने को कहा गया।
गरखा ढाला एवं भुतहा ढाला के पास नाले की रोड क्रासिंग कराने के लिये बॉक्स कल्वर्ट के निर्माण हेतु नगर आयुक्त को कार्रवाई करने को कहा गया।
शहर में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा गया। इसमें पाई गई कमियों को लेकर दोनों स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया।
बैठक में नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, सिटी मैनेजर , बुडको के अभियंता तथा एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

इस सप्‍ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा- डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: परंपरागत तरीके से निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा।

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : रक्षा मंत्रालय ने सैन्य महत्व के 928 लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट/सब-सिस्टम्स/ स्पेयर एंड कंपोनेंट्स की चौथी रचनात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर दशहरा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment