RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना आवासीय विद्यालय ने जीत दर्ज की।

 

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जून।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रथम अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भोजपुर जिला के 16 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है। रविवार को संभावना आवासीय विद्यालय बनाम ब्लू फिल्म विद्यालयके बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुंदन राज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संभावना आवासीय स्कूल ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में ब्लू फिल्ड ने 59 रन 9 विकेट खो कर बनाया। ब्लू फिल्ड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए । रौशन ने 17 रन, आशिष ने 16रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए संभावना आवासीय विद्यालय के तरफ से अनिकेत और सेजान ने दो दो विकेट, अभी ,आरव,मौविज,रिशु , एक एक विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभावना आवासीय विद्यालय ने 2 विकेट खोकर 60 रन बना कर जीत हासिल किया।। संभावना आवासीय विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन ने 42 रन, युवराज ने 4 रनों का योगदान दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आर्यन को मैन ऑफ दी मैच निरज कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरा मैच संभावना सीनियर टीम बनाम एस डी ब्लू वेल्स के बीच खेला गया इस मैच का उद्घाटन बिहार साफ्टबाल क्रिकेट संघ के सचिव कुमार विजय ने खिलाड़ियों से परिचय किया टॉस जीतकर ब्लू बेल्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 106 रनों का लक्ष्य संभावना आवासीय विद्यालय के समक्ष रखा।एस डी ब्लू बेल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मारुति ने 33 रन आदित्य ने 22 रन निशांत ने 20 रनों का योगदान दिया। संभावना आवासीय विद्यालय की ओर से विंध्यवासी करते हुए आर्यन ने तीन विकेट रिशु ने दो विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभावना की टीम ने 6 विकेट खोकर इस मैच को आसानी से जीत लिया संभावना विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अयान ने 21 रन शमी ने 19 रन विशाल ने 14 रन अर्जुन ने 12 रन सुमित ने नाबाद के योगदान दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन को चुना गया।इस मैच के निर्णायक मोहित एवं रौशन रणबीर थे। वहीं स्कोर की भूमिका में नमन सिंह थे। इस मौके पर राजवीर पांडे कुंदन राज सिंह अमर कुमार निलेश निखिल उपस्थित थे।

Related posts

सिवान:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व, मद्य- निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 11 मार्च को दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पी.जी.अंग्रेजी विभाग द्वारा हुआ वर्चुअल आयोजन।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत नई दिल्ली में सांसदों के साथ साइकिल चलाई; नागरिकों से भारत में निर्मित उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक का हुआ अयोजन।

rktvnews

Leave a Comment