RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)21 जून।आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नतृत्व में सोमेश्वर स्थान, बक्सर में योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बक्सर के डी.ए.वी. स्कूल, संत मैरी स्कूल, फाउंडेशन स्कूल, एम.भी कॉलेज और पी.सी. कॉलेज के कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सिविलियन ने भी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इसमें लगभग 250 एन.सी.सी कैडेट, 26 सिविलियन, सभी पी.आई. अर्धसैनिक और 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन ने हिस्सा लिया।
कर्नल रितेश रंजन ने बताया कि योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है, क्योंकि इसका संबध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से सम्बंधित है। योग के नियमित अभ्यास से हमलोग अपना स्वास्थ बेहतर से बेहतर बना सकते है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो फुर्तीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है। उन्होंने योग दिवस की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, तथा योगा दिवस की सभी कैडेटों को बधाई दी।

Related posts

दरभंगा:पराली प्रबंधन को लेकर किसान एवं कृषि यंत्र विक्रेता के साथ डी.एम ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल:सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 24

rktvnews

दरभंगा:नेहरू स्टेडियम में 15 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

विशेष सचिव (सहकारिता) ने सौर संचालित कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment