RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 जून।गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री की अध्यक्षता में चतरा नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों को विभागीय पत्र का अनुपालन के संबंध में निदेशित किया गया। प्रशासक, नगर परिषद्, चतरा एवं अंचल अधिकार, चतरा को निदेशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में अवस्थित वैसे जलस्त्रोत जिसे आम जन एवं भूमाफियाओं अथवा विक्रेताओं के द्वारा बाजबरन अतिक्रमण कर लिया गया है, उसे चिन्हित करते हुए अविलम्ब अतिक्रमण एवं प्रदूषण मुक्त करना सुनिश्चित किया जाय। साथ हीं अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर नोटिस निर्गत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा को शहरी क्षेत्र में अवस्थित सभी जलस्त्रोतों का भौतिक निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही। शहरी क्षेत्र में अवस्थित तालाबों का सौन्दर्गीकरण करने हेतु विचार विमर्श किया गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बिनीता कुमारी, अंचल अधिकारी चतरा, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

तानसेन समारोह 2023 – शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य गायक पं. गणपति भट्ट हासणगि “तानसेन सम्मान से अलंकृत।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी।

rktvnews

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment