RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:रिमझिम बारिश के बीच हुआ “रन फॉर एनवायरमेंट” का सफल आयोजन, वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)05 जून। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर होने वाले जन जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच “रन फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन हुआ। यह रैली अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर गांधी सर्किल से होते हुए पुनः अल्बर्ट हॉल पर समाप्त हुई।
रैली को राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्री शर्मा ने उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल, वायु और भूमि को प्रदूषण से मुक्त बनाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए भी शपथ दिलाई। उन्होने राजकीय चिड़ियाघर में पौधारोपण किया और सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जयपुर रनर्स क्लब, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी, पुलिस, होमगार्ड, पर्यावरण विभाग, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न हितधारकों सहित लगभग 1200 लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि मुस्तैद रहे। रैली के मार्ग में जगह- जगह पर ठण्डे पेय प्रदार्थों आदि की व्यवस्था रही, जिसके लिए प्लास्टिक ग्लास के बजाय कुल्हड़ का उपयोग किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, समन्वय पवन कुमार उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक शिखा मेहरा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह सहित मंडल के सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी विकास कुमार को किया गिरफ्तार।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नेत्र जांच शिविर में भाग लेकर आमजन को शिविर का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित।

rktvnews

गिरीडीह :21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” का होगा आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक!जिला कलक्टर कर रहे हैं नवाचार, प्लास्टिक फ्री इलेक्शन एवं चुनाव के भुगतान होंगे ऑनलाइन।

rktvnews

नारनौल:ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने ली लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment