RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अधिवक्ता के आवेदन पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मई।रमना मैदान, आरा में स्थित ओपन जिम की जर्जर अवस्था पर अधिवक्ता एवं पूर्व संयुक्त सचिव – बार एसोसिएशन, आरा प्रमोद कुमार राय द्वारा राष्ट्रपति को दिनांक 18 मई 2025 को भेजे गए आवेदन पर राष्ट्रपति सचिवालय, नई दिल्ली ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
अवर सचिव गौतम कुमार द्वारा ईमेल के माध्यम से प्रमोद राय को सूचित किया गया कि उक्त मामले में बिहार के मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे इस आवेदन पर शीघ्र सुनवाई कर याचिकाकर्ता को सूचित करें।ज्ञापन में रमना मैदान के ओपन जिम के लेग प्रेस, पुशअप बार, चेस्ट मशीन, पुलिंग मशीन जैसे लगभग सभी उपकरणों की टूट-फूट और जर्जर अवस्था पर चिंता जताई गई थी। उन्होंने कहा कि इससे बुज़ुर्गों, महिलाओं और युवाओं को दैनिक व्यायाम में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रतिदिन हजारों नागरिक रमना मैदान में स्वास्थ्य लाभ के लिए एकत्र होते हैं, किंतु “स्वस्थ भारत” एवं “फिट इंडिया” जैसे अभियानों के बावजूद इस प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी बेहद चिंताजनक है। इस संबंध में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की मांग की गई थी।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT और ABF की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्रियों की संख्या में 38.27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 23.13 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

भोजपुर:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधीनगर के लोक भवन में सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

rktvnews

Leave a Comment