RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद से महिलाओं को मुखर होने का मिल रहा अवसर।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)24 मई।खामोशियाँ अब मुखर हो रही हैं और अपने अधिकार के लिए हर मंच से अपने और अपने समाज के विकास के लिए सरकार और प्रशासन को आवाज़ और सुझाव दे रही हैं l कल तक जिनकी आवाज़ और अधिकार को घर में कैद करके रखा गया था अब वो उस दायरे से बाहर निकलकर गाँव- समाज की आवाज़ बन रही हैं l बात हो रही है आधी आबादी की जो अब अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति सजगता से समाज को नई दिशा दे रही है l समाज को नई दिशा एवं महिला स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को महिला संवाद कार्यक्रम ने बल प्रदान किया है या यूँ कहें राज्य सरकार द्वारा संवाद कार्यक्रम के आयोजन की पहल ने महिलाओं को मुखर होने का अवसर प्रदान किया है।
महिला संवाद कार्यक्रम पिछले डेढ़ माह से पुरे राज्य के गाँव-गाँव में जारी है जहाँ महिलाएं राज्य सरकार की योजनाओं से मिले लाभ और समाज पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को अपने ही अंदाज में सुना रही हैं l संवाद कार्यक्रम में राज्य में सरकारी योजनाओं की सफलता पर आधारित लघु फिल्मे भी दिखाई जा रही हैं , लीफलेट के माध्यम से पढाई जा रही है और फिर मुख्यमंत्री का सन्देश भी वितरित किया जा रहा है l ताकि महिलाएं राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन से वाकिफ़ हों और योजनाओं से निरंतर लाभान्वित होते रहे l
लखीसराय जिला मे भी आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं की मुखरता देखते ही बन रही है l सुबह और शाम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की बढती संख्या और उनके घर वालों का सहयोग यह दर्शाता है कि इस कार्यक्रम से सभी को उम्मीदें हैं l लिहाजा गाँव में अब तक जो सुविधाएँ और योजनायें नहीं पहुँच पाई है उसे महिलाएं सरकारी पंजी में दर्ज करा रही हैं l इस कार्यक्रम में महिलाएं नई -नई इच्छाओं एवं अपेक्षाओं को व्यक्त कर रही हैं, जिसमे व्यक्तिगत एवं सामूहिक दोनों प्रकार की समस्याएं एवं सुझाव शामिल है l मसलन व्यक्तिगत तौर पर घर में शौचालय के मरम्मती हेतु मदद चाहिए तो दूसरी तरफ सामुदायिक स्तर पर सामुदायिक भवन की मांग है।सभी को उम्मीद है कि उनके हर मांग को सरकार पूरा करेंगी और उनकी परिकल्पना एवं आकांक्षाओं से एक नए बिहार का निर्माण होगा और बिहारियों की गरिमा पुरे देश में बढ़ेगी l आंगनवाड़ी में पढने वाली छात्राओं ने केंद्र के लिए व्यवस्थित और बड़ा भवन देने के साथ ही पठन-पाठन की सुविधा बढाने की मांग की है l वहीँ इन केन्द्रों पर पढने वाले छात्र छात्राओं के परिजनों ने केंद्र को प्ले स्कुल के तर्ज पर विकसित करने की मांग की है।
शनिवार लखीसराय सदर में उत्कर्ष ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में एवं विश्वास ग्राम संगठन द्वारा साबिकपुर गाँव में , बड़हिया में शक्ति ग्राम संगठन दवारा खुटहा ईस्ट गाँव में एवं नारी शक्ति ग्राम संगठन दवारा खुटहा वेस्ट गाँव में , सूर्यगढ़ा में मुस्कान ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुर गाँव में एवं निरंकार ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में , हलसी में सुमन ग्राम संगठन द्वारा गेरुआ परसंदा गाँव में एवं संगम ग्राम संगठन द्वारा सांडमॉफ गाँव में तथा चानन में शुभम ग्राम संगठन द्वारा भलुही एवं लक्ष्मी ग्राम संगठन द्वारा कुंदर गाँव में साथ ही पिपरिया प्रखंड में भी आकाश जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मोहनपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
शनिवार को रामगढ़ चौक प्रखंड में 37 दिन तक चले महिला संवाद कार्यक्रम का समापन हो गया गया l रामगढ़ चौक में संसार ग्राम संगठन द्वारा बकियाबाद में अंतिम महिला संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ । रामगढ़ चौक प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका एवं गैर जीविका महिलाओं द्वारा अनेक व्यक्तिगत एवं सामूहिक आकांक्षाओं एवं मुद्दों पर चर्चा हुई और अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं दर्ज कराई गई l वहीँ शनिवार से पिपरिया प्रखंड में मोहनपुर गाँव से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
गाँव में गरीबी उन्मूलन हेतु स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़कर उन्हें सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में बढ़ते कदम के बाद महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को मुखर एवं उनके अधिकारों से रूबरू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जो वास्तव में समुदाय के विकास में सहायक होंगी।

Related posts

बिहार सरस मेला:शिल्प, लोक कला, संस्कृति, परंपरा और स्वाद के कद्रदान सरस मेला में कर रहे खूब खरीदारी।

rktvnews

अगले दशहरा आयेगी शाहिद कपूर की फिल्म “देवा”।

rktvnews

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु(Sports) पदों हेतु आधिकारिक अधिसूचना की जारी।

rktvnews

सरकार अमृत पीढ़ी – युवा वर्ग को सशक्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध : केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

पटना: बढ़ती भीड़ को देख बढ़ाई गई बिहार सरस मेला की अवधि, 04 जनवरी को होगा समापन।

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment