RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 30 टी.बी मरीजों के लिए दी 1.80 लाख की सहायता।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)21 मई।राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के 30 टी.बी. मरीजों की मदद के लिए निःक्षय मित्र बनते हुए 1 लाख 80 हजार रूपये की राशि अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इस सहायता से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जायेगा जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
राज्यपाल श्री डेका ने बिलासपुर जिले के 10 टी.बी. मरीजों को एक वर्ष के लिए 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ और कोरिया जिलों के 10-10 टी.बी. मरीजों को भीे प्रति माह पांच सौ रूपये के मान से एक वर्ष के लिए 60-60 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि दी गई है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की फ्लैगशीप योजना प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टी.बी मुक्त बनाना लक्ष्य है। श्री डेका ने राज्य को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए जन सहयोग पर बल दिया है। जिलों के दौरों के दौरान वे स्वयं मरीजों की जानकारी लेते हैं और उनके लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाती है।

Related posts

रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजे घोषित।

rktvnews

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास के सभागार में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती ।

rktvnews

बक्सर: राजपुर प्रखंड अंतर्गत हेठुआ तालाब पर सघन वृक्षारोपण किया गया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:लू (Heat Wave) के प्रकोप से बचाव एवं उपाय से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने दिये कई आवश्यक निदेश।

rktvnews

Leave a Comment