RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आरंभ।

बदलते दौर में शिक्षण वीधियों में बदलाव की व्यापक जरूरत : वी आनंद कुमार, प्रक्षेत्रीय अधिकारी

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करना हमारा उद्देश्य : नीशू जायसवाल, प्रधानाचार्या

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 मई।आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ‘क्षमता संवर्धन कार्यशाला’ की शुरुआत हुई। सी वी एस ई तथा डीएवी सी ए ई के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यशाला प्रात:कालीन वैदिक हवन-यज्ञ के साथ शुरु हुई। इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रक्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, प्रक्षेत्र-‘जे’, वी आनंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
आयोजित कार्यशाला में आये विविध डीएवी स्कूल के लगभग साढे़ चार सौ शिक्षक व उनके प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रक्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा का स्वरूप बहुत तेजी से बदल रहा है। ऐसी स्थिति में हम शिक्षकों को अपने शिक्षण विधियों और तकनीकों में निरंतर बदलाव की जरूरत है।
आनंद कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षक अपने अनुभवात्मक ज्ञान का सहभागितापूर्ण विस्तार करेंगे। कार्यशाला में बताये गए विविध शिक्षण कौशलों को बच्चों की कक्षा तक पहुँचाना हमारा मूल उद्देश्य होगा है।
इस कार्यशाला में ईईडीपी, गणित, विज्ञान, भाषा, समाज विज्ञान, सूचना तकनीक तथा नैतिक शिक्षा जैसे विषयों के चार-चार सत्रों का कुशलता पूर्वक संचालन हुआ। सभी प्रशिक्षकों ने अपने-अपने विषयों में गतिविधि आधारित कौशलों पर अधिक बल दिया। कार्यशाला में शामिल शिक्षकों ने ‘रटंत शिक्षा’ को समाप्त कर गतिविधि आधारित शिक्षण , गेमिफिकेशन, तकनीकी कौशल आदि के गुर सीखे। साथ ही कक्षा को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने की सभी विधियों पर शिक्षकों ने सक्रियता से परिचर्चा की।
आगे दो दिनों तक शिक्षण के अन्य विविध आयामों पर भी प्रशिक्षण के सत्र संचालित होंगे। कार्यशाला में आरा, पीरो, शाहपुर, डुमराँव, बक्सर, मोहनियाँ, कोचस तथा पुसौली डीएवी से आये सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों-प्रशिक्षकों तथा प्रक्षेत्रीय अधिकारी का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने कहा कि बी एस डीएवी परिवार के लिए यह एक गौरव का क्षण है। हम सब जिस सक्रियता से इस कार्यशाला में शामिल हो रहे हैं, निश्चित रूप से इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे। डीएवी अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लक्ष्य को हासिल करने में अवश्य सफल होगा।

Related posts

सारण:छपरा में पहली बार सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी का टीका।

rktvnews

चतरा:शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में देर रात तक हो रहा है रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:सीनेट सदस्य डॉ.विनोद कुमार सिंह ने सुशील मोदी के असामयिक निधन पर गहरा दुख किया व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सहयोग शिविर, राजस्व महाअभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में कर्नल रितेश रंजन ने किया क्वार्टर गार्ड का विजिट।

rktvnews

Leave a Comment