RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)07 मई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा आपको राष्ट्र की सेवा करने का अवसर देती है। प्रशासनिक अधिकारियों को मेहनत, सकारात्मक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता एवं पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन की मदद करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
भारतीय प्रशासनिक सेवा.2024 बैच के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव सुधांश पंत से मुलाकात की। श्री पंत ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संवाद के दौरान उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ अपनी ट्रेनिंग से जुड़े अनुभव भी साझा किए।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को निरंतर सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए। जनसाधारण के जीवन को अधिक सहज और समृद्ध बनाने के लिए उन्हें निरंतर नई संभावनाओं और नवाचारों के लिए तत्पर रहना चाहिए। श्री पंत ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी अवलोकन क्षमता से प्रशासनिक दक्षता प्राप्त करें, अभी आप जो सीखते हैं वह जीवन भर आपके काम आता है। उन्होंने आमजन की सेवा के लिए लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आपको प्रदेश के विकास में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है | इसे ईमानदारी और प्रतिबद्धता से सिद्ध करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक, एच.सी.एम. रीपा, शैली किशनानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:सतरंगी सप्ताह 16 से 22 नवंबर तक, कम मतदान वाले केन्द्रों पर रहेगा विशेष फोकस, राज्य स्तर से 51756 मतदान केन्द्रों तक आयोजित होगा सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

विशाल प्रशांत की जीत की खुशी में ग्राम दुल्लमचक में ग्रामीणों ने खेले गुलाल।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

परमाणु ऊर्जा विभाग की एक महत्वपूर्ण खोज न्यूट्रास्युटिकल ‘अक्टोसाइट’ कैंसर की देखभाल में बदलाव लाने को तैयार।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बस्तर में बदल रही तस्वीर, नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी में खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment