RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मध्यप्रदेश:खुशियों की दास्तां:कक्षा 10 वीं की शिवि गुप्ता ने 492 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान किया अर्जित।

इंजीनियर बनने की करेंगी तैयारी

RKTV NEWS/उमरिया(मध्यप्रदेश )07 मई।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा मंगलवार की सुबह हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है । जिले में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 72.27 प्रतिशत तथा हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 68.95 प्रतिशत रहा ।
चंदिया तहसील निवासी शिवि गुप्ता पिता विजय गुप्ता ने बताया कि पिता इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते है।माता गृहिणी है। मैंने अपनी पढ़ाई सरस्वती स्कूल चंदिया से की है।इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। गुरूजनों व्दारा जो शिक्षा स्कूल में दी जाती थी, उसका नियमित रूप से अभ्यास किया।जो प्रश्न समझ में नही आते थे, उसे गुरूजनों से पूछकर हल किया । इसके साथ ही माता पिता का भी समय समय पर सहयोग मिलता रहा।जिसका परिणाम रहा कि प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवा स्थान प्राप्त हुआ है। शिवि गुप्ता ने 492 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान अर्जित किया है। उन्होने अन्य छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है, इसलिए आवश्यक है कि मन लगाकर शिक्षा अर्जित करें और गृह, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करें ।
उन्होने बताया कि वे जेईई की तैयारी करके इंजीनियरिंग में जाना चाहती है । शिवि की इस सफलता से चंदिया नगर ही नही बल्कि उमरिया जिला भी गौरांवित हुआ है । शिवि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों,माता पिता, ईष्ट मित्रों को दिया है ।

Related posts

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के भोजपुर जिला उपाअध्यक्ष संजय सिंह को संगठन विस्तार में सराहनीय कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

रामगढ़:राजस्व संबंधित कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मैड्रिड में निवेशकों संग वन-टू-वन चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:आपातकाल में जेल जाने वाले स्व केशरी जी की पत्नी फूलवंती देवी को मंत्री संजय टाइगर ने कियां सम्मानित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रदेश के 26 जिलों के 400 सरकारी स्कूलों में एचडीएफसी के सहयोग से स्थापित होगी स्मार्ट कक्षाएं ।

rktvnews

Leave a Comment