RK TV News
खबरें
Breaking News

एनएसई ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुंबई/एजेंसी ( पीआर 24*7)26 अप्रैल। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस अमानवीय हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की सहायता के लिए एनएसई ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को लगभग 4 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। एनएसई इस दुःख और संकट के समय देश के साथ खड़ा है।
एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ आशीषकुमार चौहान ने कहा,“यह हमारे देश के लिए सामूहिक शोक का क्षण है। हमारी प्रार्थनाएं और भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

भारतीय राजनीति की ‘मिसाल जोड़ियां’ ।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

महेंद्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने लिया 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

भोजपुर :बाढ़ग्रस्त घोषित करने को ले होगा प्रदर्शन : क्यामुद्दीन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने निज़ामाबाद, तेलंगाना में लगभग 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment