RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सरस्वती शिशु मंदिर , बागर में वीर कुवर सिंह की जयंती मनाई गई।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर बागर भोजपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुवर सिंह की जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार जयंती प्रमुख आचार्य रामप्रताप, उपेंद्र राय, अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विजय श्रीवास्तव, आचार्या संध्या देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया गया।प्रधानाचार्य एवं आचार्य, भैया, बहनो के द्वारा बाबू कुअर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कोषाध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि बाबू कुअर सिंह वीर सपूत थे उनका जन्म भोजपुर के जगदीशपुर मे हुआ था। वह किला आज भी धरोहर के रूप मे है। अभिभावक विमल कुमार राय के द्वारा संस्कार केन्द्र के करीब 50 भैया बहनो के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर दिया गया। शांति मंत्र के द्वारा जयंती का समापन हुआ।

Related posts

आईजीएनसीए ने शैक्षिक संगोष्ठी आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया।

rktvnews

एकता का स्वांग, बंटवारे की भाषा!

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को हर माह 35 किलो राशन की मांग हेतु सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर: राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अधिवक्ता के समर्थन में मांगे मत।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया नव नियुक्त बबुरा मंडल अध्यक्ष का स्वागत।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तेनकासी के साम्बावरवदकरई कस्बे में एक भूमि विवाद को लेकर एक गांव के मुखिया द्वारा 8 परिवारों के 30 लोगों को कथित रूप से बहिष्कृत किए जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment