RK TV News
खबरें
Breaking News

लक्षीसराय: राज्य सरकार के “महिला संवाद”कार्यक्रम को जीविका दे रही मूर्त रूप।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)19 अप्रैल। बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से आत्मनिर्भर होती महिलाओं की सफलता की कहानिया, उन्ही की जुबानी महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित की जा रही है l महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये गाँव –समाज के विकास की रुपरेखा भी तय की जा रही है l राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाये महिला संवाद कार्यक्रम में अपने जीवन में योजना से मिले लाभ से जीवन में आये बदलाव को लोगों को बता रही हैं वहीँ समाज के कायाकल्प के लिए अपनी राय भी दे रही हैं l
महिला संवाद में मौजूद अधिकारी उनकी राय एवं समस्या को लिखकर समाधान एवं अमलीजामा पहनाने के लिए आगे की रणनीति बना रहे हैं।
लखीसराय जिला के 7 में से 5 प्रखंड में शुक्रवार से महिला संवाद कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है।इस कार्यक्रम का संचालन ग्राम संगठन के स्तर पर किया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में महिला स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं महिलाओं के लिए राज्य सरकार संचालित योजनाओं को विडियो फिल्म , लीफ्लेट्स, बैनर आदि के माध्यम से बताया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराना एवं सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कराना है।संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएँ अपने गाँव या टोलो की समस्याओं एवं आकांक्षाओं को चिन्हित कर उनके समाधान के सम्बंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा रही हैं।सामाजिक विकास से सम्बंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर रही हैं।कुल मिलाकर प्रभावशाली,समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है l
कार्यक्रम के दौरान महिलाएं एवं छात्राएं अपनी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को नोट करा रही हैं l हल्शी प्रखंड के कखरौरी गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में गंगा कुमारी ,छात्रा ने अपने गाँव में उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कुल की इच्छा जताई।उसने बताया कि गाँव में पांचवी कक्षा तक की ही पढाई होती है l आगे की पढाई के लिए 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है l जिससे सैकड़ो छात्राओं को परेशानी हो रही है l वहीँ चंपा देवी ने सौर उर्जा केंद्र की स्थापना की मांग की l रुक्मिणी देवी ने गाँव में सामुदायिक अस्पताल संचालित करने की इच्छा बताई l इस तरह से महिला संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाएं अपना अनुभव बता रही हैं वही आम-जनमानस से जुड़े समस्या के समाधान हेतु अपनी बात रख रही हैं।सभी की इच्छाओं एवं आकांक्षाओ को एप में प्रविष्टि कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है l
शनिवार को लखीसराय सदर के सहेली ग्राम संगठन द्वारा विशुनपुर एवं भोलेशंकर ग्राम संगठन द्वारा खगौर गाँव में , हलसी में कावेरी ग्राम संगठन द्वारा प्रतापपुर गाँव तथा संतोषी ग्राम संगठन द्वारा कैंडी गाँव में, चानन प्रखंड में सुन्दर ग्राम संगठन दारा जानकी डीह गाँव में तथा जाग्रति ग्राम संगठन द्वारा संग्रामपुर गाँव में , रामगढ़ में जीवनधारा ग्राम संगठन द्वारा भरिया में तथा सृष्टि ग्राम संगठन द्वारा बिल्लो में , सूर्यगढ़ा में अन्नपूर्ण ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर ईस्ट पंचायत में तथा विधाता ग्राम संगठन द्वारा दिघरी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l महिला संवाद कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं अपराह्न् 3 बजे से आयोजित किया जा रहा है l जीविका से संबद्द महिला ग्राम संगठन को महिला संवाद आयोजित करने की जिम्मेवारी राज्य सरकार ने जीविका को दी है l लखीसराय जिला में जीविका से संबद्द 548 ग्राम संगठन प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार चयनित गाँव में आयोजित कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खंडूरी से मुलाकात की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका कैसमै की प्रशंसा की।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की प्रेसवार्ता, कहा जनता ने एनडीए पर जताया है भरोसा।

rktvnews

चतरा:सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी।

rktvnews

Leave a Comment