RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साओ पाउलो में ब्राज़ील के प्रतिष्ठित कृषि व्यापार समुदाय के 27 सदस्यों से विस्तृत बातचीत की।

भारत और ब्राज़ील के संयुक्त प्रयास वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं :चौहान

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 अप्रैल।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज साओ पाउलो में ब्राज़ील के प्रतिष्ठित कृषि व्यापार समुदाय के 27 सदस्यों से विस्तृत बातचीत की। यह वार्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के दृष्टिकोण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की नीति के अंतर्गत आयोजित की गई।
इस संवाद में भारत और ब्राज़ील के बीच कृषि व्यापार को बढ़ावा देने, बेहतर उत्पादन तकनीकों का आदान-प्रदान, खाद्य प्रसंस्करण की उन्नत तकनीकों को अपनाने, बायो फ्यूल और बायोएनर्जी के उत्पादन में सहयोग, तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण जैसी संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और ब्राज़ील के संयुक्त प्रयास वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ब्राज़ील की कृषि में मशीनों के व्यापक उपयोग, विशेषकर कपास और सोयाबीन की कटाई की सराहना की और इन क्षेत्रों में सहयोग की आशा व्यक्त की।
ब्राज़ील के चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में भारत-ब्राज़ील कृषि व्यापार 2-3 बिलियन डॉलर का है, जबकि इसकी क्षमता 15-20 बिलियन डॉलर तक पहुँचने की है। ब्राज़ील मुख्यतः उर्वरक, सोयाबीन, खाद्यान्न फसलें, चीनी, माँस और सब्जियाँ निर्यात करता है।
ब्राज़ील के पूर्व कृषि मंत्री ने उल्लेख किया कि जहाँ आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व ब्राज़ील अपने कुल खाद्य पदार्थों का 30% आयात करता था, वहीं आज यह देश 500 बिलियन डॉलर मूल्य का कृषि निर्यात करता है। शिवराज सिंह चौहान ने ब्राज़ील के कृषि समुदाय को भारत आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यह आपसी अनुभवों और तकनीकी साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का अवसर होगा।

Related posts

भोजपुर:रोटरी क्लब ऑफ आरा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं SSR 2024 के तहत #PROUDOFMYBLO* थीम पर चलाया गया विशेष अभियान!उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ सेल्फी ले किया उनका उत्साहवर्धन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2026 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

चतरा:श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment