RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर-शिवपुर सङक का सांसद व विधायक करेंगे शिलान्यास।

आरा सांसद सुदामा प्रसाद एवं शाहपुर विधायक राहुल तिवारी(फाइल फोटो)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अप्रैल ।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाले शाहपुर-शिवपुर सङक का शिलान्यास आरा सांसद सुदामा प्रसाद और शाहपुर विधायक राहुल तिवारी की उपस्थिति में शाहपुर थाना के सामने किया जायेगा। यह सड़क शाहपुर थाना से बगहीं, महुऑव होते हुए शिवपुर तक बनेगी। यह सड़क एन एच 84 और एन एच 30 को जोड़ेगी। एन एच 84 पर शाहपुर थाना के पास और एन एच 30 पर शिवपुर के पास आरा-मोहनिया सङक पर जुटेगी। शाहपुर विधायक राहुल तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। विदित हो कि शाहपुर विधायक राहुल तिवारी ने इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्रेणी III के अंतर्गत जनवरी 2023 में काफी प्रयास के बाद प्रशासनिक अनुमोदन प्रदान कराया था। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव के पत्रांक BRRDA(HQ)-PMGSY-262/2022-60 दिनांक 06/01/2023 के द्वारा परियोजना प्रतिवेदन पर स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस सड़क की लंबाई 10.56 किलोमीटर और लागत 1106.27 लाख है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, जगदीशपुर के कार्यपालक अभियंता ने अपने पत्रांक 311 दिनांक 03/04/2025 के द्वारा आरा सांसद सुदामा प्रसाद और पत्रांक 312 दिनांक 03/04/2025 के माध्यम से शाहपुर विधायक राहुल तिवारी को इस सड़क के शिलान्यास करने के संबंध में सूचित किया है।

Related posts

चतरा:हस्तशिल्प विकास योजना व काष्ठ कला कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र व टूलकिट।

rktvnews

झारखंड:राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची पोषण सखी दीदियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात।

rktvnews

रोहतास:विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र एस.एस.टी. टीम द्वारा सघन जांच अभियान जारी।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बागपत:प्रशासन की पहल पर बेजुबानों के अधिकारों के रक्षक बन रहे बागपत के युवा: जिलाधिकारी ने किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment