RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर जिलाप्रशासन की अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध खनन करते 6 पोकलेनो को किया जब्त।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 अप्रैल।भोजपुर जिला प्रशासन ने बालू के अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।भोजपुर डीएम-एसपी के नेतृत्व में कोइलवर के कमालूचक सोन नदी दियारा में आज भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अहले सुबह हुई इस कार्रवाई में जिला प्रशासन ने अवैध खनन कर रहे 6 पोकलेन जब्त किए हैं जिनपर अबतक 6 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.वहीं मौके पर मौजूद डीएम-एसपी, एएसपी,सदर एसडीओ सहित तमाम अधिकारी लगातार कमालूचक सोन नदी दियारा में छापेमारी में जुटे हैं।बता दें कि बुधवार को भी भोजपुर डीएम-एसपी ने बालू के अवैध खनन और ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ उनसे1 करोड़ 325 लाख का जुर्माना वसूला था.वहीं आज लगातार दूसरे दिन प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू के अवैध खनन में संलिप्त लोगों में खलबली मची है।

Related posts

भोजपुर: आरा बार एसोसिएशन में चल रही वित्तीय अनियमिता की जांच के बाद ही लूंगा पदभार: विद्या निवास सिंह

rktvnews

उज्जैन:भव्यता, दिव्यता और आस्था का अनूठा संगम बनी बाबा महाकाल की सवारी।

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव, डिजाइनर लाइट्स रंग-बिरंगे स्पाईरल व आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व सांसद श्री इनोसेंट वरिद थेकेथला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे।

rktvnews

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment