RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)29 मार्च। शुक्रवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, मध्य पूर्वी क्षेत्र, पटना राजीव रंजन शुक्ला, क्षेत्रीय निदेशक के सहयोग से “भू जल विकास एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय तृतीय स्तर (टियर-III) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बक्सर, क्षेत्रीय निदेशक प्राचार्य राजकीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने जल शपथ और स्वच्छता संकल्प लिया और जल शपथ पर हस्ताक्षर किया। “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिको द्रारा भू जल से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान किया गया।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कार्यक्रम के समापन प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री का वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा।

rktvnews

भोजपुर : गुटखा खरीदने के विवाद में दुकानदार को मारी गोली।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित कर लोकनायक स्व जयप्रकाश नारायण को किया गया नमन।

rktvnews

पीएफआरडीए ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 में एमएसएमई के लिए एनपीएस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

पटना:“मतदाताओं को मोंगिनिस शॉप से खरीद पर 10% छूट”।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने भारतीय कोयला कंपनियों के लिए सीएसआर फ्रेमवर्क संबंधी हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment