RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल।

मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति, प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की।

मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दी दिली मुबारकबाद

दावत-ए-इफ्तार में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)25 मार्च।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी । मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की। दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास और अमन- चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की।
दावत- ए -इफ्तार में मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पाण्डेय, सुदिव्य कुमार के अलावे कई विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई पी.सी – पी.एन.डी.टी एक्ट की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जून 26

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री के समक्ष स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

गढ़वा:30 जून तक रंका मोड़–कचहरी पथ के सेकंड लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment