RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने मंदिर निर्माण में दिया 5 लाख का सहयोग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल ने शनिवार को मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण में पांच लाख रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया। उन्होंने यह राशि आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट को प्रदान करवाया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एमएलसी राधा चरण साह, मुख्य संरक्षक पद्मश्री भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय व अन्य ट्रस्टियों की मौजूदगी में सहयोग राशि दिया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विगत माह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल माता के मंदिर में दर्शन के लिए आए थे, उसी समय उन्होंने मंदिर निर्माण में 5 लाख रुपये सहयोग करने का वादा किया था। उसी कड़ी में आज उन्होंने मेरे माध्यम से यह सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए भेजवाया है। जिसे आज मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट को प्रदान किया गया। श्री सिंह ने कहा कि आगे भी माता के भव्य मंदिर निर्माण में उनका सहयोग रहेगा। इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी रंगनाथ मिश्र, सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार पांडेय, जीतू चंद्रवंशी, राजू मेहता, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, रुपेश कुमार, जीतू चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, राजेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, लव कुमार, रमेश पाण्डेय, सुशील तिवारी, निशु वर्मा, मुन्नू सिंह समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related posts

भोजपुर : विद्यालयों के नाम मे परिवर्तन करने से लोगों मे नाराजगी।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर के तत्वावधान में मनाई गई देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती।

rktvnews

गिरीडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:एस एस मॉल बबुरा लकी ड्रा का हुआ भव्य आयोजन,प्रथम विजेता रहे बिंदगवां के मनोज राय।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ साथ जिला समन्वय समिति की बैठक की।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन,”समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” और किसान कल्याण वर्ष रही थीम।

rktvnews

Leave a Comment