RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)17 मार्च।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को होने वाली बैठक में दिये गए निदेशों के अनुपालन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिये उपलब्ध कराई गई सभी भूमि पर कार्य प्रारंभ करने का निदेश कार्यकारी विभाग भवन प्रमण्डल एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। कुछ जगहों पर छोटी मोटी स्थानीय समस्या के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को इन मामलों का त्वरित निदान कराकर कार्य को शुरू कराने का निदेश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से जून 2025 तक सभी पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने का निदेश दिया।
उद्योग विभाग से संबंधित पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंचायत स्तर पर ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदनों को विधिवत अगले स्टेज पर अग्रसारित कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
बकाया बिजली बिल के त्वरित भुगतान हेतु सभी विभागों के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। मुख्य रूप से पंचायतीराज विभाग, पीएचईडी, नगर विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के पास अधिक बकाया राशि है। इन सभी विभागों को प्राथमिकता से बिल का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिये पीएम सूर्यघर योजना एवं कुसुम श्री योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। पीएम सूर्यघर योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल के अधिष्ठापन में सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली के बड़े घरेलू उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर इस योजना के तहत आवेदन कराएं। उन्हें प्रेरित कर इस योजना से आच्छादित करें।
पीएचईडी को नलजल योजना के क्रियाशीलता की नियमित जाँच की रिपोर्टिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा गया। चापाकल मरम्मती दल के कार्यों की भी दैनिक मोनिटरिंग नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा गया।
ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत चिन्हित नये संपर्क पथों के निर्माण हेतु जमीन की मापी रिपोर्ट प्राथमिकता से जमा करने का निदेश सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया।
सांख्यिकी विभाग को सभी जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
किसी भी सरकारी जमीन पर अगर कहीं भी अवैध जमाबंदी चल रही है तो इसके रद्दीकरण हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया। जिला परिषद की जमीन पर कायम अवैध जमाबंदी को भी रद्द करने हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया।
मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण को लेकर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को रैंडम रूप से गृह भ्रमण कर सत्यापन करने को कहा गया। बीएलओ के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने का निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
न्यायालय से संबंधित मामलों में सभी संबंधित अधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने को कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी, नगर आयुक्त, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

झारखंड के दानियल अख्तर को जियो सिनेमा पर पोकर मास्टरक्लास से मिली राष्ट्रीय प्रसिद्धि।

rktvnews

बक्सर: महाकुंभ को ले बक्सर स्टेशन का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने महापर्व छठ पर दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 24 नवंबर 2023 को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान जारी,कम वोटिंग प्रतिशत वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान।

rktvnews

Leave a Comment