RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

“द कॉटेज” ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 मार्च।केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड, “द कॉटेज” ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली एक अनूठी प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का गौरवपूर्वक जश्न मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 8 मार्च को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की उपायुक्त कात्यायनी संजय भाटिया ने केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड (सीसीआईसी) के प्रबंध निदेशक मनोज लाल की उपस्थिति में किया। मनोज लाल ने कुटीर उद्योग क्षेत्र में शिल्पकारों और बुनकरों के महत्व को रेखांकित करते हुए, इस बात पर प्रकाश डाला कि सीसीआईसी पूरे भारत में 2000 से अधिक महिला कारीगरों और बुनकरों को एक विपणन मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बना रहा है। यह पहल सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के विजन में योगदान देती है। इसके अलावा मनोज लाल ने इस बात पर बल दिया कि सीसीआईसी कुशल महिला कारीगरों को उद्यमी बनने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और देश की आर्थिक वृद्धि में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, द कॉटेज ने प्रदर्शनी अवधि के दौरान महिला ग्राहकों को 15 प्रतिशत की विशेष छूट की पेशकश की। इस विशेष पेशकश ने महिला कला संरक्षकों को इस जश्न में शामिल होने और प्रतिभाशाली महिला कारीगरों के साथ बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को दिखाय और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार विजेता महिला कारीगर 8 से 13 मार्च 2025 तक जवाहर व्यापार भवन, जनपथ, नई दिल्ली में इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों का प्रदर्शन/लाइव प्रदर्शन करेंगी।

Related posts

धौलपुर कम्बाइंड गैस आधारित विद्युत परियोजना की इकाई- 2 से विद्युत उत्पादन शुरू, बिजली संकट से बचाव एवं रबी सीजन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए गैस आधारित इकाइयों का संचालन आवश्यक – ऊर्जा राज्य मंत्री

rktvnews

उज्जैन:माधव कालेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय को विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की पाखंडी राजनीति हो रही है: निहोरा यादव

rktvnews

उपायुक्त ने कल्याण विभाग की समीक्षा की,दिये कई निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सड़क अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, एक लाख करोड़ रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़।

rktvnews

Leave a Comment