RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:होली मिलन समारोह मे शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री व सभापति।

शाहपुर प्रखंड परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, सभापति अवधेश नारायण सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह मे केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधान पार्षद राधाचरण साह, पूर्व सांसद मीना सिंह सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने होली गीत का आनंद लिया। होली गीत के रंग में सभी रंग गये। नेताओं ने जमकर होली खेला और अबीर गुलाल उङाये। एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। कलाकारों ने होली गीत तथा फागुन गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा तथा एनडीए की सरकार बनेगी तो दुबारा शाहपुर में होली मिलन समारोह आयोजित किया  जायेगा। होली मिलन समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, सभापति अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी राधाचरण साह, पूर्व सांसद मीना सिंह ,पूर्व विधायक मुन्नी देवी, प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा को नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदीप राय, सतीश कुमार भट्ट, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, सतीश चंद्रा, शिवशंकर सिंह, दिनेशवर ओझा, मिथलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय, अरविंद पांडे, बच्चा जी पांडे सहित कई नेता, कार्यकर्ता तथा बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 27 फरवरी 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ एवं सीओ के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: महिला आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय का जदयू महिला संगठन ने किया स्वागत।

rktvnews

18 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सामाजिक न्याय और समानता के लिए संकल्पित है मोदी सरकार: सी डी शर्मा

rktvnews

बागपत:सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान: मानव श्रृंखला और शपथ समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment